🔥 ट्रेंडिंग

चलते कंटेनर से लाखों का माल पार, रिपोर्ट लिखवाने थानों के चक्कर काटता रहा चालक

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर चलते कंटेनर से फ्रिज और एलईडी टीवी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कंटेनर चालक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 24 घंटे से अधिक समय तक परेशान होता रहा, लेकिन जिले के लालघाटी, कोतवाली और सुनेरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना रहा कि वारदात उनके थाना क्षेत्र में नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार कंटेनर चालक सचिन कटेरिया निवासी ग्राम कंदेशीपचार जिला इटावा (उत्तरप्रदेश) पुणे से फ्रिज और एलईडी टीवी लेकर लखनऊ जा रहा था। चालक ने बताया कि 24 मई की रात वह सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी के पास सड़क किनारे कंटेनर खड़ा कर सो गया था। 25 मई की सुबह वह वहां से रवाना हुआ। राजगढ़ जिले की उदनखेड़ी पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर पहले पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने उसे कंटेनर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। जब उसने कंटेनर की जांच की तो पीछे रखा माल गायब मिला।

चालक सचिन कटेरिया का कहना है कि चोरी की वारदात पनवाड़ी क्षेत्र या उसके पहले चलती गाड़ी से हुई है। घटना के बाद वह शाजापुर जिले के लालघाटी, कोतवाली और सुनेरा थाने पहुंचा, लेकिन कहीं भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद वह राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना और उदनखेड़ी पुलिस चौकी पहुंचा। वहां पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिनमें कंटेनर का दरवाजा खुला दिखाई दिया। राजगढ़ पुलिस ने मामला शाजापुर जिले का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।

घटना के दो दिन बाद भी चालक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान होता रहा। नियमों के अनुसार किसी भी थाने में शून्य पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है और जांच में संबंधित थाना क्षेत्र सामने आने पर केस डायरी वहां भेजी जा सकती है। इसके बावजूद दोनों जिलों की पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बताकर जिम्मेदारी टालती नजर आई।

हाइवे पर लगातार हो रही इस तरह की वारदातों से वाहन चालकों में भय का माहौल है। पुलिस की लापरवाही से बदमाशों के हौंसले भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

हमारे क्षेत्र में नहीं हुई वारदात : थाना प्रभारी

सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि चालक से पूरी जानकारी ली गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना राजगढ़ जिले के उदनखेड़ी क्षेत्र की प्रतीत हुई, इसलिए चालक को वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!