🔥 ट्रेंडिंग

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

किशोर सिंह राजपूत 9981757573

शाजापुर। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर शुक्रवार को युवक कांग्रेस ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आमजन को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौर में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे समय में बिजली विभाग द्वारा लोड सेटिंग के नाम पर तो कभी मेंटेनेंस के नाम पर घंटों तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम नागरिकों के साथ छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर लगातार बिजली कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा ज्यादा उपयोग का हवाला देकर बिल बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन एवं प्रदर्शन करेगा।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!