किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर की कृषि उपज मंडी के समीप के पास हादसा होते-होते टल गया, ब्रेक फेल होने के कारण एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे दो-तीन वाहनों से जा टकराई। दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की सहायता कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































