संबोधित करते विधायक। मौजूद कार्यकर्ता।
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय क्रिस्टल फन वर्ल्ड शाजापुर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, और पार्टी की रीति नीति से परिचित हुए। प्रशिक्षण को आठ विभिन्न सत्रों में बांट कर प्रत्येक सत्र में अलग अलग विषय के बारे में पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने मार्गदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष आशीष नागर ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण स्थाल पर रात्री विश्राम भी किया जो कि सभी के लिए एक अलग अनुभव रहा। प्रथम सत्र की अध्यक्षता पंडित आशीष नागर ने की और संचालन महामंत्री विकास सिंदल और गोविंद नायक ने किया। प्रथम सत्र के वक्ता देवास के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल थे। द्वितीय सत्र के वक्ता जिला महामन्त्री विजय बैस और अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शीतल भवसार ने की। तृतीय सत्र के वक्ता विधायक अरुण भीमावद थे, जिन्होंने कैसे कार्य करते हुए नए नए तरीकों से कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है बताया। उन्होंने अपने पुराने अनुभवों से ओर नए प्रयोगों से कैसे पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाया उनका यह अनुभव भी कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया। इस सत्र की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने की। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता जिला मंत्री उमेश टैलर ने की और वक्ता जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव रहे। पंचम सत्र के वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नायक थे जिन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया, उनके साथ अध्यक्षता नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने की। छठे सत्र की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे ने की और इस सत्र के वक्ता भगवत सिंह राजपूत रहे। प्रथम दिवस के अंतिम सत्र के वक्ता राष्ट्रीय कवि पंकज नागर थे और इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय ने की। द्वितीय सत्र की शुरुआत समस्त कार्यकर्ताओं ने योगासन एवं शाखा लगाकर की। इसके बाद अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष रवि पांडे रहे जिन्होंने बूथ मैनेजमेंट के बारे में बारिकी से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गया एवं आभार मंडल अध्यक्ष आशीष नागर ने माना।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































