🔥 ट्रेंडिंग

मक्सी में पत्नी ने की पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

शाजापुर। मक्सी थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि झौंकर रोड मक्सी निवासी राकेश पिता रामप्रसाद कुंभकार की अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट में घायल होने के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना मक्सी में मर्ग क्रमांक 06/2026 दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय वर्मा ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कराई। टीम ने घटनास्थल का एफएसएल टीम से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि मृतक राकेश कुंभकार महावीर ब्रिक्स कंपनी में कार्यरत था और वहीं कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए कमरे में अपनी पत्नी आरती के साथ रहता था। राकेश के शराब सेवन और दंपत्ति के बीच आए दिन होने वाले विवाद के चलते घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च की रात गुस्से में आकर पत्नी आरती ने सोते समय राकेश के सिर पर सीमेंट का पेवर ब्लॉक मारा और पेट में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पेवर ब्लॉक और चाकू भी जब्त कर लिए हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय वर्मा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!