🔥 ट्रेंडिंग

किसान ने बिजली के पोल से बांधकर गाय को पीटा

शाजापुर। जिले के ग्राम बहेड़ा में एक किसान ने गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुँचाने के नाम पर  गाय को बिजली के खंभे से बांधकर लाठियों से इतनी क्रूरता से पीटा कि वह लहूलुहान हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम मजानिया निवासी और गोरक्षा दल के सदस्य बालवीर सिंह अपनी बहन के ससुराल ग्राम बहेड़ा गए थे। शाम करीब 7:00 बजे उन्होंने देखा कि आरोपी किसान कलम सिंह एक गाय को बिजली के खंभे से बांधकर क्रूरतापूर्वक पीट रहा है। जब बालवीर और उनके मित्र ने बीच-बचाव करते हुए इसका कारण पूछा, तो आरोपी ने गुस्से में कहा कि “गाय ने उसकी गेहूं और चने की फसल बर्बाद कर दी है।”

बालवीर सिंह ने तुरंत इसकी सूचना गोरक्षा दल और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपी कलम सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल