किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर द्वारा पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के अवसर पर 17 मई से 15 जून 2026 तक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जप, तप एवं यज्ञ को अधिकाधिक करने की रूपरेखा तय की गई है।
🔔 यह भी पढ़ें...
आयोजन के तहत प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक गायत्री मंत्र जप किया जाएगा। इसके पश्चात गायत्री यज्ञ संपन्न होगा। वहीं सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक हर्बल गार्डन में भी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
गायत्री परिवार ने नगर के सभी श्रद्धालुओं एवं परिजनों से आग्रह किया है कि वे प्रतिदिन सामूहिक जप एवं सुविधानुसार किसी एक स्थान पर आयोजित यज्ञ में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करें। साथ ही अपने संपर्क के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत अभियान से जोड़कर आध्यात्मिक ऊर्जा के संवाहक बनने का आह्वान किया गया है।
इस अवसर पर पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेश — “गायत्री और यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है एवं युग निर्माण का आधार है” — को भी स्मरण किया गया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































