🔥 ट्रेंडिंग

वेरावल एक्सप्रेस में चोरी की वारदात, महिला के लाखों के जेवर गायब

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। वेरावल एक्सप्रेस में सफर कर रही दो महिला यात्रियों के पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। एक महिला के बैग में करीब 25 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात रखे हुए थे। घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी मेघा चौरसिया अपने पति हिमांशु चौरसिया के साथ ट्रेन क्रमांक 11465 वेरावल एक्सप्रेस से अहमदाबाद से भोपाल जा रही थीं। मेघा एच-1 कोच में सफर कर रही थीं, जबकि उनके पति एम-1 कोच में थे। रात में महिला अपनी बर्थ पर सो गई थीं और उनका पर्स सिरहाने रखा हुआ था। पर्स में सोने के मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, ब्रेसलेट, कान की बालियां, दो मोबाइल फोन तथा नकदी रखी हुई थी।

बेरछा स्टेशन के पास बच्चे के रोने की आवाज सुनकर महिला की नींद खुली तो पर्स गायब मिला। तलाश करने पर बैग कोच के बाथरूम में पड़ा मिला, जबकि उसमें रखे जेवरात और अन्य सामान गायब थे। कोच अटेंडर ने बताया कि बेरछा आउटर के पास एक युवक चलती ट्रेन से कूदकर भागता दिखाई दिया था।

इसी ट्रेन में बैतूल निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी मिनी सिन्हा के साथ यात्रा कर रहे थे। कालापीपल स्टेशन के समीप महिला का पर्स भी चोरी हो गया। पर्स में मोबाइल और नकदी रखी हुई थी। दोनों मामलों में जीआरपी ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!