🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर में मेगा विधिक जागरूकता शिविर गायत्री मंदिर में हुआ सम्पन्न

शाजापुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर द्वारा रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में एक दिवसीय “मेगा विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं सचिव श्रीमती नमिता बौरासी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार पाराशर, श्री दिनेश नोटिया, श्रीमती प्रेमलता जितेंद्र गोयल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, विशेषकर वंचित एवं कमजोर वर्गों ने भाग लेकर अपने विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां मौके पर ही पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई और लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया। साथ ही “मध्यस्थता 2.0 अभियान” एवं “सामुदायिक मध्यस्थता” के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तिवारी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की सरल एवं निःशुल्क पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

शिविर के अंत में आयोजित सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड, प्रमाण-पत्र एवं लेखन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, पैरा लीगल वालंटियर्स एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सचिव श्रीमती नमिता बौरासी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!