🔥 ट्रेंडिंग

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

पनवाड़ी। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद और जीवनरक्षा के उद्देश्य से थाना सुनेरा अंतर्गत ग्राम पनवाड़ी के ब्लैक स्पॉट प्वाइंट एबी रोड कट पॉइंट एवं रामलाल चौक पर जिला अस्पताल शाजापुर की चिकित्सकीय टीम द्वारा ग्रामीणों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला, थाना प्रभारी सुनेरा अंकित मुकाती, सूबेदार सीमा मौर्य तथा आरक्षक अखिलेश भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही सरकार की राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों को मिलने वाले 25 हजार रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का पीएम राहत योजना के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार कराया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को दुर्घटना के समय घबराने के बजाय प्राथमिक सहायता प्रदान करने और समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों ने सीपीआर प्रशिक्षण में भाग लिया तथा सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता संबंधी जानकारी प्राप्त की।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!