🔥 ट्रेंडिंग

नलखेड़ा के पास बस पलटी: 1 की मौत, 15 से अधिक घायल

आगर मालवा। जिले के नलखेड़ा तहसील अंतर्गत बड़ागांव के समीप एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुसनेर से कुरावर जा रही निजी यात्री बस बड़ागांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उनकी मदद से सभी घायलों को तत्काल नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!