🔥 ट्रेंडिंग

निर्माण कंपनी की लापरवाही फिर पड़ी भारी डायल-112 पायलट हादसे में घायल

निर्माण कंपनी की लापरवाही फिर पड़ी भारी डायल-112 पायलट हादसे में घायल, कांग्रेस पहले ही कर चुकी थी विरोध

शाजापुर। जिले में चल रहे हाईवे निर्माण कार्य में लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। डायल-112 के पायलट अनिल परमार गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। वे शाजापुर से मक्सी जा रहे थे, तभी लालघाटी क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कंपनी द्वारा मौके पर न तो कोई संकेत बोर्ड लगाए गए थे और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेट्स लगाए गए थे। पुल निर्माण के लिए सड़क किनारे गहरी खुदाई की गई है, जिससे अंधेरे में वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी समस्या को लेकर एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था, जिसमें निर्माण कंपनी की लापरवाही को लेकर विरोध जताया गया था। बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं।

हादसे के बाद लालघाटी थाना डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायल अनिल परमार को तत्काल जिला चिकित्सालय शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत कार्य में आरक्षक 356 लाखन सिंह और पायलट किरण मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!