🔥 ट्रेंडिंग

राजराजेश्वरी मेले में खाद्य दुकानदारों की नाराजगी, परिसर में जगह नहीं मिलने

शाजापुर।शहर के मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में लगने वाले 15 दिवसीय पारंपरिक मेले में इस बार खाने-पीने की दुकानों को मंदिर परिसर में स्थान नहीं दिया गया है। प्रशासन द्वारा इन दुकानों को प्राइवेट बस स्टैंड स्थित फूड जोन में आवंटित किया जा रहा है, जिससे वर्षों से यहां व्यापार कर रहे दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है।

दुकानदारों का कहना है कि फूड जोन में पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण वे इस बार दुकान नहीं लगा पा रहे हैं। राजस्थान से आए चाट व्यापारी ने बताया कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से लगातार मेले में दुकान लगाती आ रही हैं, लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा उन्हें परिसर में जगह नहीं दी गई, जिससे उन्हें सामान सहित वापस लौटना पड़ रहा है।

इसी तरह व्यापारी गोपाल सिंह ने भी बताया कि वे भी लगभग 40 वर्षों से यहां दुकान लगाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें फूड जोन में स्थान देने की बात कही गई है, जहां पर्याप्त जगह नहीं होने से दुकान संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।

दुकानदारों का कहना है कि यदि उन्हें पर्याप्त स्थान नहीं मिला तो उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। वहीं प्रशासन द्वारा व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!