🔥 ट्रेंडिंग

नई नीति के विरोध में बस मालिकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

शाजापुर। में मंगलवार को बड़ी संख्या में बस मालिक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बस संचालकों ने स्टेज कैरिज बसों के संचालन के लिए लागू की जा रही नई नीति का विरोध करते हुए इसे दमनकारी बताया है

इस दौरान बस मालिकों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए नीति को वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन में “शाजापुर बस मालिक समूह यात्री कल्याण समिति, बस स्टैंड शाजापुर” की ओर से उल्लेख किया गया कि 22 फरवरी 2026 को सागर में प्रदेशभर के बस मालिकों और संगठनो के पदाधिकारियो की बैठक हुई थी। बैठक में नई नीति पर चर्चा की गई और इसे बस संचालकों के हितों के खिलाफ बताया गया।

बस मालिकों का कहना है कि नई व्यवस्था से छोटे और मध्यम स्तर के संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। 24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधन प्रारूप को वापस लेने की मांग की है। साथ ही 29 जनवरी 2026 को किए गए संशोधन को पूरी तरह निरस्त करने की अपील की है। बस मालिकों ने वर्तमान में चल रही बस संचालन व्यवस्था को यथावत रखने की मांग की है।

बस मालिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नही मानी गईं तो 2 मार्च 2026 से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नही निकला।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!