🔥 ट्रेंडिंग

मंदिरों में गूँजे फाग के स्वर, 40 दिवसीय होली उत्सव का आगाज़

नगर में बसंत पंचमी की धूम: मंदिरों में गूँजे फाग के स्वर, 40 दिवसीय होली उत्सव का आगाज़

शाजापुर। आज नगर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा, जहाँ हवन-पूजन और भजन-कीर्तनों से वातावरण धर्ममय हो गया।

विशेष रूप से वैष्णव संप्रदाय के मंदिरों में आज का दिन अनूठे उत्साह का केंद्र रहा। द्वारकाधीश मंदिर, गोवर्धन नाथ मंदिर और नीमवाड़ी स्थित द्वारकाधीश मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में आज से 40 दिवसीय फाग उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। परंपरा के अनुसार, यह उत्सव आज से शुरू होकर होली (धुलेंडी) तक अनवरत चलेगा।

40 दिनों तक प्रतिदिन प्रभु श्री को केसरी के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों से होली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और फाग के गीतों का आयोजन होगा, जिसमें भक्त झूमते नजर आएंगे।

नगर के प्रमुख मंदिरों में बसंत के आगमन पर पीले वस्त्रों और फूलों से विशेष ‘बसंत श्रृंगार’ किया गया, जिसे निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!