🔥 ट्रेंडिंग

तिगजपुर कुएं में मिली युवक की लाश, परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

सलसलाई। क्षेत्र के ग्राम तिगजपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब चार दिन से लापता एक युवक का शव गांव के ही एक कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मदाना जोड़ पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने चार दिन पूर्व ही सलसलाई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण युवक की जान नहीं बच सकी। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, जाम नहीं खोला जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन द्वारा समझाइश की कोशिशें जारी हैं।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!