किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। चोरी की नीयत से घूम रहे चार बदमाशों को रात्रि गस्त कर रही पुलिस टीम ने देख लिया। जिस पर पुलिस से बचने के लिए बदमाश बीकेएसएन कॉलेज परिसर में घुस गए। पुलिस भी बदमाशों की तलाश में परिसर में घुसी और काफी मशक्कत के बाद दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस को देख बदमाश कॉलेज परिसर में छुप गए थे। जिन्हें ढूंढने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिल्मी अंदाज में पूरा ऑपरेशन चला इस दौरान खुले परिसर में दीवार की आड़ में छिपे एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा।
🔔 यह भी पढ़ें...

उसके बाद अन्य बदमाशों की सर्चिंग शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ एक और बदमाश लगा। इस तरह पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। तलाशी में चोरों के पास से गोफन भी मिली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों की संख्या कुल चार थी। जिनमें से दो बदमाश भागने में सफल रहे। उनकी तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है। बदमाशों ने पूछताछ में खुद को धार जिले के टांडा क्षेत्र का निवासी होना बताया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के बदमाश लूट डकैती चोरी के मामलों में कई वारदातों में शामिल रहते हैं। यहां के बदमाशों द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है। ऐसे में पुलिस के हाथ लगे इन दो बदमाशों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। दूसरी ओर राहत की बात यह रही कि पुलिस की सक्रियता के चलते यह बदमाश शहर में किसी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। इस कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला, कोतवाली थाने के प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर, पुलिसकर्मी शिशुपाल, निलेश, संतोष बोरासी लालघाटी थाने के एएसआई भोपाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की मुख्य भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































