🔥 ट्रेंडिंग

ग्राम जेठडा में मकर संक्रांति पर अंडर-16 बालिका मैराथन दौड़ का आयोजन,

संवाददाता आरबी सोनू मीणा

ग्राम जेठडा में मकर संक्रांति पर अंडर-16 बालिका मैराथन दौड़ का आयोजन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

शुजालपुर। क्षेत्र के ग्राम जेठडा में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंडर-16 बालिका मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जय मां भवानी कंस्ट्रक्शन एवं भारतीय सेवा में कार्यरत दीपक कुमार सिंह के सहयोग से ग्राम पंचायत जेठाडा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

मैराथन दौड़ में विधि राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं मुस्कान राजपूत ने द्वितीय तथा परी सेलर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक मेवाडा उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में ग्राम सरपंच मनोज वर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिसोदिया, स्पोर्ट्स शिक्षक हेमंत सेलार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और बालिकाओं में आत्मविश्वास व खेलों के प्रति रुचि विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!