🔥 ट्रेंडिंग

केंद्रीय जेल अधीक्षक ने किया शाजापुर जिला जेल का वार्षिक निरीक्षण किया

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर

शाजापुर।जेल मुख्यालय, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार रविवार, 11 जनवरी 2026 को उज्जैन सर्कल के अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू द्वारा जिला जेल शाजापुर का सघन वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना और बंदियों के मानवाधिकारों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने संपूर्ण जेल परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने जेल की भौतिक सुरक्षा ऑडिट का सूक्ष्मता से अवलोकन किया, जिसमें बैरक, सुरक्षा दीवारें, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और प्रहरी व्यवस्था शामिल रही। जांच के उपरांत उन्होंने जेल की सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को अत्यंत सुदृढ़ और मानक के अनुरूप पाया।

अधीक्षक महोदय ने जेल में निरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, भोजन की गुणवत्ता और कानूनी सहायता के विषय में पूछा। संवाद के दौरान किसी भी बंदी द्वारा जेल प्रशासन के विरुद्ध कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और न ही किसी प्रकार की समस्या होना बताया।

जिला जेल की उत्कृष्ट साफ-सफाई और चाक-चौबंद सुरक्षा को देखकर सर्किल अधीक्षक ने प्रसन्नता व्यक्त की और स्थानीय प्रशासन की पीठ थपथपाई। इस निरीक्षण के अवसर पर जिला जेल अधीक्षक श्री डी.के. पगारे, उप अधीक्षक श्री एस.के. मंडलेकर सहित जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि मुख्यालय के निर्देशों का इसी प्रकार कड़ाई से पालन किया जाता रहेगा।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!