आशीष नेवारे
मध्यप्रदेश । शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 11 जनवरी को बालाघाट प्रवास के दौरान 51वीं स्व. नारायण सिंह स्मृति गोल्ड कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मेच बालाघाट एवं बिलासपुर की टीमों के बीच खेला गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सांसद भारती पारधी, विधायक अनुभा मुंजारे, गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे, कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, जिला पचायत सीईओ अभिषेक सराफ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर, किरण भाई त्रिवेदी, लता एलकर, अभय सेठिया, सत्यनारायण अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, आनंद कोछड़, अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































