🔥 ट्रेंडिंग

कलेक्‍टर ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में धान खरीदी व्‍यवस्‍था की समीक्षा की

बालाघाट। मृणाल मीना की अध्‍यक्षता में 30 दिसम्‍बर को जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी की विस्‍तार से समीक्षा की गई।

 बैठक में कलेक्‍टर  मृणाल मीना ने निर्देशित किया कि सभी धान खरीदी केंद्रो पर खरीदे गए धान के बोरो की सिलाई का कार्य तेजी से किया जाए और वर्षा की स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तिरपाल आदि की व्‍यवस्‍था की जाए, जिससे धान खराब न हो सके। उन्‍होंने लालबर्रा तहसील में खरीदी केंद्रो से धान का परिवहन धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर की और निर्देशित किया कि परिवहन की गति बढ़ाई जाए। धान की मिलिंग के लिए अन्‍य जिलों के मिलर्स से अनुबंध करने के निर्देश दिये गए।कलेक्‍टर मृणाल मीना ने कंजई एवं अन्‍य नाकों पर दूसरे राज्‍यों से आने वाली धान पर धान खरीदी सम्‍पन्‍न होने तक कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने किसानों को धान का तेजी से भुगतान करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को अपने बैंक शाखाओं की लिमिट बढ़ाने के निर्देश दिये और कहा कि किसानों को भुगतान प्राप्‍त करने में किसी तरह की परेशानी नही होना चाहिए। बैंक में भुगतान लेने आने वाले किसानों के लिए पानी एवं छाया का पर्याप्‍त इंतजाम सुनिश्चित करने कहा गया। इस दौरान बताया गया कि जिले के किसानों को 457 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।बैठक में तय किया गया कि बालाघाट तहसील के अंतर्गत लिंगा के समिति स्‍तरीय खरीदी केंद्र की खरीदी गोदाम स्‍तरीय केंद्र पूर्णा वेयर हाउस लिंगा में होगी। इसी प्रकार पायली, अमेड़ा एवं भरवेली के समिति स्‍तरीय केंद्र की खरीदी कृष्‍णा वेयर हाउस मानेगांव में होगी। गोदाम स्‍तरीय इन केंद्रो पर लिंगा, पायली, अमेड़ा एवं भरवेली के शेष किसानों की धान खरीदी की जाएगी।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!