किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले में डायल-112 सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य एवं तत्परता से पुलिसिंग करने वाले पायलटों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना सुनेरा के डायल-112 पायलट महेंद्र सिंह जादौन, थाना लालघाटी के समीर खान एवं कमलेश, तथा थाना कोतवाली के राजेंद्र सिकरवार एवं विजय नागौर को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
इस अवसर पर रेडियो शाखा प्रभारी उप निरीक्षक अंतर सिंह अहिरवार एवं सहायक उप निरीक्षक घनश्याम भिलाला द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले डायल-112 पायलटों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की कार्य के प्रति तत्परता, जिम्मेदारी और आमजन की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सम्मान मिलने से पायलटों में उत्साह बढ़ा और उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह तत्परता एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































