🔥 ट्रेंडिंग

सांपखेड़ा के नवनिर्मित पार्क में रोपा पौधा,विधायक भीमावत ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। नगर पालिका परिषद शाजापुर द्वारा सांपखेड़ा स्थित नवनिर्मित पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और प्रकृति के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी लेकर नियमित देखभाल करे, ताकि वह पौधा भविष्य में एक बड़ा पेड़ बन सके। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने कहा कि हरियाली को बचाना और पेड़-पौधों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज लगाया गया पौधा आने वाले समय में पेड़ बनेगा और उससे मिलने वाली स्वच्छ हवा, फल एवं छांव का लाभ वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा।

कार्यक्रम में एसडीएम मनीषा वास्कले, नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष, महामंत्री विकास सिदल, गोविंद नायक, दिनेश सौराष्ट्र, दुष्यंत सोनी, चिनेश जैन, सतीश राठौर, अजय चंदेल, प्रशांत चौहान, महेश कुशवाहा, मुकेश दुबे, लोकेश शर्मा, पीरुलाल चौहान, ओम उमठ सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!