🔥 ट्रेंडिंग

निर्माणाधीन पुलिया बनी हादसों का कारण सुरक्षा इंतजामों के अभाव में बाइक सवार गंभीर घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

रात के अंधेरे में निर्माणाधीन पुलिया में गिरा युवक, खुले सरियों से फटा सिर ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल

शाजापुर। मक्सी-कनासिया मार्ग पर जैन तोल कांटे के सामने निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक अंधेरे में निर्माणाधीन पुलिया में गिर गया, जिससे खुले सरियों से टकराने के कारण उसका सिर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया का निर्माण लंबे समय से जारी है, लेकिन मौके पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है, न ही चेतावनी संकेतक, रेडियम बोर्ड या रात में प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण राहगीरों की जान लगातार जोखिम में बनी हुई है।

गौरतलब है कि इसी पुलिया का निर्माण पहले भी गुणवत्ता संबंधी सवालों के कारण चर्चा में रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।

हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों ने घायल युवक के समुचित उपचार के साथ ही लापरवाह ठेकेदार एवं संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही निर्माण स्थल पर तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे।ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!