🔥 ट्रेंडिंग

ब्लैकमेल, धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार ₹4.46 लाख की मशरूका जब्त

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। थाना लालघाटी पुलिस ने ब्लैकमेल धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी एवं सामूहिक दुष्कर्म  के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 15 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्लैकमेल एवं धोखाधड़ी से प्राप्त ₹4,46,300 की मशरूका भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को  एक महिला ने थाना लालघाटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर धोखाधड़ी की, जान से मारने की धमकी दी तथा सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही अन्य दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत भी सामने आई। इस पर थाना लालघाटी में अपराध क्रमांक 160/2026 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर ग्राम बड़ावदा स्थित उसके घर से ब्लैकमेल एवं छलपूर्वक प्राप्त राशि बरामद की। इसके बाद आरोपी साबिर उर्फ राजू शाह (44 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ावदा, जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹90 हजार मूल्य की स्कूटी, एक मोबाइल फोन, पीड़िता का ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। कुल ₹4,46,300 की मशरूका जब्त की गई है। पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों एवं संभावित अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे, उपनिरीक्षक अंकित इटावदिया, उपनिरीक्षक हेमंत पटेल, प्रधान आरक्षक जसवंत जाटव, प्रधान आरक्षक चंद्रपाल जाट, आरक्षक निलेश नागवंशी, आरक्षक भारत सिंह, महिला आरक्षक सुनीता राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक अनिल सक्सेना एवं आरक्षक घनश्याम राजपूत की विशेष भूमिका रही।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!