🔥 ट्रेंडिंग

छह साल बाद पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, आज एसपी करेंगी मामले का खुलासा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। करीब छह वर्ष से फरार चल रहे पत्नी की हत्या के आरोपी को लालघाटी थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपी को विशेष टीम ने चेन्नई से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ललित अपनी पत्नी पूजा की हत्या के बाद से फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। मामले को लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। हाल ही में मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में करेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्या की वारदात, आरोपी के फरार रहने की पूरी कहानी, गिरफ्तारी की कार्रवाई और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी जाएगी।

पत्नी की हत्या के छह साल पुराने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब सभी की नजर एसपी की प्रेस वार्ता पर है, जहां पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठेगा।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!