🔥 ट्रेंडिंग

पनवाड़ी में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

शाजापुर/सुनेरा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत सुनेरा थाना क्षेत्र के पनवाड़ी में बुधवार को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने रामलाल चौक, पनवाड़ी में शांति समिति, नगर रक्षा समिति, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पनवाड़ी पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ दिलाई।

थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, समिति सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!