🔥 ट्रेंडिंग

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले से सुरक्षित निकाले गए नंदी महाराज

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के आदित्य नगर स्थित गली नंबर-6 में गंदगी से भरे गहरे नाले में फंसे नंदी महाराज का गौरक्षा सेना ने मंगलवार शाम करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। नंदी के एक दिन से नाले में फंसे होने की सूचना मिलने पर गौरक्षा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे।

गौरक्षा सेना के संस्थापक धर्मेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अशोक खींची, नगर महासचिव हर्षित परमार, नगर सचिव चिंटू परमार, नगर सचिव चंद्रशेखर जाटव, वरिष्ठ सदस्य शिवम बिरथरे, सुमित गोस्वामी, अक्षय गुर्जर एवं अरुण गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। नंदी के आक्रामक एवं सतर्क होने के कारण रस्सी बांधने में काफी कठिनाई आई और वह बार-बार नाले में आगे बढ़ जाता था।

लगातार प्रयासों के बाद गौसेवकों ने जोखिम उठाकर नंदी के गले में रस्सी का फंदा डाला और तीन रस्सियों की मदद से उसे गोठी जी के वेयरहाउस की ओर स्थित नाले के शुरुआती हिस्से तक लाया। इस दौरान आसपास के नागरिक भी सहायता के लिए आगे आए। सभी के सामूहिक सहयोग से नंदी महाराज को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया।

गौरक्षा सेना ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोवंश की सेवा उनके संगठन की प्राथमिकता है और संकट की हर घड़ी में टीम सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!