🔥 ट्रेंडिंग

वजीरपुर में मकान में लगी भीषण आग घरेलू सामान जलकर राख कोई जनहानि नहीं

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

शाजापुर। जिले के वजीरपुर स्थित बालवीर हनुमान मंदिर के पास एक मकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

डायल-112 स्टाफ में आरक्षक 02 निलेश नागवंशी एवं पायलट कमलेश बड़कनिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थाना कोतवाली से  आरक्षक 238 निलेश भारती आरक्षक 207 सुनील पटेल भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से मकान में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!