किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
सुनेरा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम थाना सुनेरा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
🔔 यह भी पढ़ें...

बैठक में एसडीओपी अजय मिश्रा एवं थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।
बैठक में ग्राम सुनेरा, पनवाड़ी एवं बछानिया के सरपंच, वरिष्ठ नागरिक तथा मोहर्रम कमेटी के सदर एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान मोहर्रम जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। वहीं उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं आपसी भाई चारा समन्वय बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को संपन्न कराना रहा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































