🔥 ट्रेंडिंग

बिजाना जोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बालक सहित चार घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। बिजाना जोड़ पर शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बालक सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए जिला चिकित्सालय शाजापुर पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक बालक सहित कुल चार लोगों को चोटें आई हैं। जिला चिकित्सालय में सभी घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम के आरक्षक राहुल कारपेंटर (512) एवं पायलट कमलेश बड़कनिया मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!