🔥 ट्रेंडिंग

कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा रोड नहीं तो वोट नहीं

किशोर सिंह राजपूत 998175723

कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा रोड नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ न्यू बस स्टैंड चौराहे पर चक्काजाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कालापीपल सीहोर मार्ग पर जाम

शाजापुर जिले के कालपीपल मे वार्ड क्रमांक 2 राज कॉलोनी के निवासियों के सब्र का बांध आज आखिरकार टूट गया। पिछले 10 वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे वार्ड वासियों ने आज न्यू बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित होकर उग्र प्रदर्शन किया और ‘रोड रोको अभियान’ के तहत चक्काजाम कर दिया। भीषण और चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले एक दशक से लगातार राज कॉलोनी की जर्जर सड़क को बनवाने की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद पानखेड़ी के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें हर बार केवल कोरा आश्वासन ही दिया गया। धरातल पर आज तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परेशान होकर आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

वार्ड वासियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि प्रशासन और नगर परिषद की वादाखिलाफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक सड़क निर्माण का कार्य जमीनी स्तर पर शुरू नहीं हो जाता, तब तक यह चक्काजाम और अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

चक्काजाम के कारण चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!