🔥 ट्रेंडिंग

खेत में युवक की दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी

शाजापुर। थाना सुनेरा क्षेत्र के ग्राम दिलोदरी स्थित खेत पर एक युवक की करीब दो दिन पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती  मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान माखन कराड़ा (28) निवासी खजूरिया सदर, तहसील घटिया, जिला उज्जैन के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह दिनांक 24 अप्रैल 2026 को ग्राम लोहारवास थाना कोतवाली क्षेत्र में अपने मामा के यहां मान कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसके बाद 3 मई को वह ग्राम लोहारवास से बिना बताए कहीं चला गया था।

परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 6 मई 2026 को कोतवाली शाजापुर में दर्ज कराई गई थी।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!