🔥 ट्रेंडिंग

कुमारिया गेट के पास पलटा ऑटो, 3 गंभीर घायल

शाजापुर। जिले के थाना बड़ोदिया क्षेत्र अंतर्गत 2 मई की रात करीब 1 बजे परसूला गांव से शादी समारोह से लौट रहा एक ऑटो कुमारिया गेट के समीप असंतुलित होकर पलट गया। ऑटो में लगभग 8 से 10 सवारियां मौजूद थीं।

घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 के पायलट राजपाल सिंह तथा थाना स्टाफ के शिवचरण दांगी और विजय गवली मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों—दो महिलाएं और एक पुरुष—को जिला अस्पताल शाजापुर रेफर कर दिया गया। वहीं, ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि ऑटो परसूला से तलेन की ओर जा रहा था, तभी कुमारिया गेट के पास संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!