🔥 ट्रेंडिंग

संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उज्जैन और शाजापुर रहे विजेता

शाजापुर।12वीं राज्य स्कूल शिक्षा विभाग खेलकूद 2025-26 अंतर्गत संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को शाजापुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शिप्रे, उत्कृष्ट प्राचार्य हेमेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र सिंह राजपूत, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविंद्र हार्डिया, रेखा पुरोहित एवं विजया सक्सेना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया, जिसके बाद प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शाजापुर, उज्जैन, देवास, नीमच एवं आगर जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला उज्जैन और देवास के बीच खेला गया, जिसमें उज्जैन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवास द्वितीय स्थान पर रहा।

वहीं महिला वर्ग में शाजापुर और मंदसौर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें शाजापुर की टीम ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मंदसौर को द्वितीय स्थान मिला।

प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका अरविंद सेठ, सुनील चावड़ा एवं संदीप मंडलोई ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में गिरिराज सोलंकी, जितेंद्र बरेलिया एवं ईश्वर मालवीय उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस संबंध में जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी बाबूलाल गोयल द्वारा दी गई।

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

error: Content is protected !!