🔥 ट्रेंडिंग

गेहूं के खेत में रखे शुक्ला में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

शाजापुर। जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र के ग्राम सुनेरा में गेहूं के खेत में रखे शुक्ला (फसल का ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

डायल 112 की टीम में शामिल सी-95 आरक्षक अभिषेक गुप्ता तथा पायलट महेंद्र सिंह जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग तेजी से फैलती देख टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!