🔥 ट्रेंडिंग

विधायक  ने बताया विकास का बजट, शाजापुर के लिए भी खोला खजाना

सच्चा वादा, पक्का काम हमारी सरकार की यही पहचान: विधायक भीमावद

 शाजापुर। सच्चा वादा पक्का काम, प्रदेश सरकार की यही पहचान है। जिनके द्वारा मप्र विधानसभा का बजट घोषित किया है। जिसमें इस बार प्रदेश सरकार ने शाजापुर जिले के लिए भी विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए यहां के युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

यह बात शाजापुर विधायक अरूण भीमावद ने बुधवार को अपने कार्यालय पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट को लेकर आयोजित प्रेसवार्त में कही। उन्होंने बजट में शाजापुर नगर के लिए बजट में की गई घोषणाओं को लेकर पत्रकारों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले को मेट्रोपोलिटिन योजना के तहत जोड़ने के बाद शाजापुर क्षेत्र के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर बजट के माध्यम से शाजापुर क्षेत्र मे विशेष धनराशि की उपलब्धता करके विकास के कार्य के समस्त अवरोधो को हटाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में अकेली शाजापुर विधानसभा में ही 53 किलोमिटर जो कि लगभग 155 करोड़ लागत की सड़को की स्वीकृति मिली है। इसके माध्यम से दुपाड़ा, बेरछा, झोकर, बिजाना के बायपास का निर्माण होगा एवं मोहन बड़ोदिया का रिंगरोड का भी निर्माण के लिये 25 करोड़ रू. प्रस्तावित है। इसके अलावा कड़ोदिया, कालवा, धोबी पचोर व बिजाना मार्ग के लिये 30 करोड़ रू., सिरोलिया, कपालिया, सिहोदा, साजोद से भुमरी मार्ग लखुंदर नदी पर पुल सहित 30 करोड़ रू., बेरछा, झोकर, मक्सी मार्ग के लिये 70 करोड रू स्वीकृत किये गये है। विधायक भीमावद ने बताया कि इस बजट में यही नहीं है। इसके अलावा लखुन्दर परियोजना के अन्तर्गत लखुन्दर उच्चदाब युक्त सुक्ष्म सिचाई परियोजना के लिये भी 155 करोड़ 81 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। इसके अलावा शाजापुर शासकीय पोलिटेक्निक महाविधालय में रिनियुबल एनर्जी लेब के लिये 1.25 करोड़, ग्राम सतगाव में 3.15 एमबीए का 2 करोड की लागत से मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी का ग्रीड स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका शाजापुर एवं नगर परिषद मक्सी को विकास कार्यों के लिये 10-10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही शाजापुर शहर के लिये पीपीपी माडल के माध्यम से मेडिकल कालेज की स्वीकृति भी इस बजट के माध्यम मिली है।

सुविधाओं के साथ युवा अपने सपनों को करेंगे साकार

विधायक भीमावद ने कहा कि उज्जैन-इंदौर मेट्रोपोलिटन योजना में शाजापुर जिले को शामिल कर प्रदेश की मोहन सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने का काम किया है। पहले हमारे शहर के युवा महानगरों पर आश्रित रहते थे, लेकिन अब वे यहीं रहकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। वहीं आज जारी हुए बजट में भी शाजापुर नगर के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने दिल खोलकर राशि स्वीकृत की है ताकि शाजापुर शहर की भी अपनी अलग पहचान है

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार