पोलायकला संदीपनी विद्यालय में राजनीतिक गतिविधि बंद करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन
पोलायकला मुकेश शर्म
🔔 यह भी पढ़ें...
सांदीपनि विद्यालय पोलायकला पर 19 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए आयोजन को लेकर के एनएसयूआई के द्वारा राजनीतिक गतिविधियों को विद्यालय परिसर में रोक लगाने के संबंध में एनएसयूआई के सदस्यों के द्वारा प्राचार्य राजेश शर्मा को ज्ञापन सोपा गया जापान में कहा गया है कि आगामी दिनों में छात्र छात्राओं की परीक्षा प्रारंभ हो रही है किंतु 19 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा परीक्षा को भी नजर अदांज करते हुए विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जो कहीं ना कहीं विद्यार्थियों के हितों में नहीं शुभम विजयवर्गीय .मोहित वर्मा विशाल देथलिया गोविन्द पटवा बलराम चौधरी ने कहा कि विद्या के मंदिर को राजनीतिक मैदान ना बनाएं यहां पर सिर्फ़ छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने दे अगर इसके बाद भी विद्यालय प्रशासन के द्वारा इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में एनएसयूआई के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा क्योंकि शिक्षा का मंदिर शिक्षा का मंदिर ही रहना चाहिए पोलायकलां जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई के स्थान पर खुलेआम राजनीतिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विद्यालय का वातावरण लगातार दूषित हो रहा है, जिससे छात्रों की शिक्षा, अनुशासन और भविष्य पर सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय, जो कि विद्या का मंदिर माना जाता है, उसे राजनीतिक अखाड़े में परिवर्तित किया जा रहा है इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था का खुला उल्लंघन बल्क ABVP द्वारा छात्रों के हितों की आड़ में अपनी राजनीतिक पहचान, प्रचार और प्रभाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह निंदनीय है और विद्यालय की मर्यादा के विरुद्ध है। इसलिए प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए हमें आशा हीं नहीं, बल्कि अपेक्षा हैं कि इस गंभीर विषय पर शीघ्र और ठोस निर्णय लिया जाएगा।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































