🔥 ट्रेंडिंग

काकड़ खेड़ा हनुमान मंदिर, मौनी अमावस्या पर विशाल भंडारे का आयोजन

संवाददाता आरबी सोनू मीणा

श्रद्धा, इतिहास और परंपरा का केंद्र बना काकड़ खेड़ा हनुमान मंदिर, मौनी अमावस्या पर विशाल भंडारे का आयोजन

शुजालपुर।अकोदिया मार्ग पर स्थित प्राचीन काकड़ खेड़ा हनुमान मंदिर में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रेमपूर्वक वितरित भोजन-प्रसादी का लाभ लिया। मंदिर परिसर सुबह से ही “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

काकड़ खेड़ा हनुमान मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना और आस्था से परिपूर्ण माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां प्रतिदिन दर्शन करने से संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि इस मंदिर में हर दिन श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी रहती है। मौनी अमावस्या के अवसर पर आयोजित भंडारे ने इस आस्था को और भी प्रबल कर दिया।

समिति के सदस्यों व सेवाभावी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भोजन की व्यवस्था की। विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी को भोग अर्पित किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं को श्रद्धा और स्नेह के साथ प्रसादी वितरित की गई। अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ संपन्न इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और भक्ति परंपरा की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल