🔥 ट्रेंडिंग

ईडब्ल्यूएस जनजागरूकता एवं जनसंपर्क यात्रा का मक्सी में स्वागत

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 

संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने निकाली जा रही यात्र

शाजापुर। ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग) के अधिकारों को लेकर पदाधिकारियों द्वारा यात्रा निकाली जा रही है। जिसके माध्यम से लोगांे को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गुरूवार को यह जनजागरूकता एवं जनसंपर्क यात्रा मक्सी पहुंची। जिसका श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जादौन द्वारा स्वागत किया गया।

यह यात्रा सवर्ण समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और ईडब्ल्यूएस वर्ग की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। “सवर्णों को जागना होगा, अपने हक को पहचानना होगा” के प्रेरणादायी नारे के साथ निकली इस यात्रा का नेतृत्व अनुरागप्रतापसिंह ‘राघव’ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि यात्रा का संचालन विक्रमसिंह धोलिया द्वारा किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक ईडब्ल्यूएस आरक्षण, सामाजिक न्याय और अधिकारों से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जा रही है। जैसे ही यह जनसंपर्क यात्रा मक्सी नगर से होकर गुजरी श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) द्वारा इसका आत्मीय स्वागत किया गया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जादौन सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से यात्रा का अभिनंदन किया और इसे समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके हक की आवाज़ को बुलंद करने के लिए इस प्रकार की यात्राएं समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल