🔥 ट्रेंडिंग

2,35 लाख की कायाकल्प योजना में भ्रष्टाचार उजाग

Virat Savera 

हरदा – कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहर में कराए गए घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्षदों द्वारा कलेक्टर, मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग को शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद की गई जांच में निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के उपरांत संबंधित ठेकेदार की ₹1 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि रोकी गई तथा ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया गया।

इसके पश्चात अप्रैल 2025 में लगभग ₹80 लाख रुपये का नया टेंडर जारी किया गया, जिसमें पोस्ट ऑफिस चौराहे से नारायण टॉकीज तक तथा डबल फाटक राज रेजिडेंसी से रेलवे स्टेशन होते हुए बस स्टैंड स्थित एलआईसी कार्यालय तक सड़क के पुनः निर्माण का कार्य शामिल है। टेंडर शर्तों के अनुसार चौराहों से निर्माण कार्य किए जाने का प्रावधान रखा गया है।

वर्तमान में पोस्ट ऑफिस चौराहे से नारायण टॉकीज तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि डबल फाटक क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य गत रात्रि से प्रारंभ किया गया है। इस पूरे कार्य की नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी द्वारा लगातार और जगह-जगह निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह से स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सड़क की गुणवत्ता, मोटाई और मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार की पुनरावृत्ति न हो।

नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर समझौता पाया गया, तो इसकी शिकायत पुनः उच्च स्तर पर की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल