किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
शाजापुर। नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार रात 9.15 बजे मझनिया के पास आशीर्वाद होटल के समीप इंदौर से आगरा जा रही यात्री बस का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी खा गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में आठ यात्री सामान्य घायल होने की सूचना है। मौके पर शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एडिशन एसपी घनश्याम मालवीय यातायात थाना प्रभारी मोनिका सिंह ठाकुर कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला भी मौके पर पहुंचे। लगातार दूसरे दिन यह बड़ी दुर्घटना है।
🔔 यह भी पढ़ें...

घटना की जानकारी मिलते ही सुनेरा FRV, कोतवाली FRV और लालघाटी FRV तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शाजापुर पहुंचाया जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। हादसे में घायल यात्रियों की संख्या आठ बताई जा रही है और उनकी स्थिति सामान्य है कोई ज्यादा घायल नहीं सभी का उपचार किया जा रहा है ।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































