🔥 ट्रेंडिंग

बारिश में भी डटे किसान, पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सोमवार को बीमा कंपनी की अर्थी निकालेंगे, मांगें नहीं मानी तो जिला स्तर पर आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी

शाजापुर। खरीफ 2025 की फसल बीमा दावा राशि और वर्तमान सोयाबीन फसल में पीला मोजेक व अफलन की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील शाजापुर का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे रहे। किसानों का कहना है कि अब तक न तो प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया और न ही सत्ता पक्ष के किसी जनप्रतिनिधि ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी समस्या जानी।

किसान संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो जिला स्तर पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा। सोमवार को तहसील किसान संघ द्वारा बीमा कंपनी की अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांग है कि खरीफ 2025 में हुए 100 प्रतिशत नुकसान के सर्वे को आधार मानकर प्रत्येक किसान को 45 हजार रुपए के मान से फसल बीमा राशि दी जाए।

नारायणगांव और भरड़ की ग्राम इकाइयों का गठन

धरना स्थल पर नारायणगांव ग्राम इकाई की नवनिर्मित कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें लाखन सिंह गुर्जर को अध्यक्ष और भगवान सिंह नायक को मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं भरड़ ग्राम इकाई में अशोक सोलिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया।

इस दौरान जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष ललित नगर, जिला प्रचार प्रमुख भारत नाहर, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई रहे मौजूद।

ठुकराना जोड़ पर बस डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल

दिन धहाडे सुने मकान का, ताला तोड़कर 80 हजार का सामान चोरी

शिक्षक दिवस पर कबीर फाउंडेशन ने गुरुजनों का किया सम्मान

error: Content is protected !!