किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाजापुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य सविता सोनी ने किया। तीन दिनों तक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम के प्रथम दिवस चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। द्वितीय दिवस निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता हुई, जबकि तृतीय दिवस गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा दी गईं।

कार्यक्रम में कक्षा छठी से माधुरी, विद्या, हिमांशी एवं कशिश, कक्षा सातवीं से रौनक एवं चंचल, कक्षा पांचवीं से हिना तथा कक्षा नौवीं से खुशी, आनंदी, जुबिया, उर्मिला, सोनाक्षी, आरती एवं दिशा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में अनुष्का जोशी, गोविंद सोनी सर एवं शेफाली जोशी मैडम का मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के साथ अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































