किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर में चल रहे शहरी फोरलेन निर्माण कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को बस स्टैंड स्थित ट्रैफिक पॉइंट के पास सड़क की खुदाई और बारिश के कारण बने कीचड़ में एक अधिकारी की कार फंस गई। कार को काफी देर तक निकालने का प्रयास किया गया, आखिर में जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। घटना के दौरान कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
🔔 यह भी पढ़ें...
स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के लिए सड़क किनारे की गई खुदाई से निकली मिट्टी अब तक नहीं हटाई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण यही मिट्टी कीचड़ में बदल गई है, जिससे सड़क फिसलनभरी हो गई है और वाहन फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
रहवासियों ने निर्माण एजेंसी से मांग की है कि सड़क किनारे जमा मिट्टी को तत्काल हटाया जाए तथा वैकल्पिक आवागमन की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन और वाहन चालकों को राहत मिल सके।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































