🔥 ट्रेंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

श्रमिकों को अधिकारों व योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

शाजापुर, 01 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं सालसा/नालसा की योजनाओं के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष  आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा सचिव नमिता बौरासी के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सहायता अधिकारी  शिखा शर्मा उपस्थित रहीं।

शिखा शर्मा ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके विधिक अधिकारों, श्रम कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलेंटियर्स ने श्रमिकों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम सफल रहा।

कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी, शाजापुर के सचिव भगवान सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!