🔥 ट्रेंडिंग

खेत में पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान, मक्सी क्षेत्र में सनसनी

शाजापुर। जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:20 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने खेत पर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

घटना की जानकारी तत्काल मक्सी थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान हरिनारायण लोधी (उम्र 35 वर्ष), पिता सुभाष चन्द्र लोधी, निवासी मक्सी के रूप में हुई है।

डायल 112 स्टाफ पायलट मुबारिक खान एवं सैनिक विष्णु सिंह ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!