🔥 ट्रेंडिंग

श्रद्धालु हुए हादसे के शिकार, आधा दर्जन से अधिक घायल

शाजापुर। देवास जिले के चिडावद निवासी लोग स्कॉर्पियो वहां में सवार होकर जिले के बोलाई स्थित सिद्ध वीर हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

तभी मंगलवार सुबह वह लालघाटी क्षेत्र में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी स्कॉर्पियो कार एक वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मक्सी रोजवास टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर छोड़ा। जानकारी के अनुसार सभी घायलों की स्थिति ठीक है। उल्लेखनीय है कि जिले में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इसके पीछे यातायात नियमों की अनदेखी और वाहनों की तेज रफ्तार मुख्य कारण सामने आ रहा है। वहीं यातायात पुलिस का ध्यान भी हादसों पर नियंत्रण से ज्यादा चालान वसूली कार्रवाई पर है। जिस वाहन से स्कॉर्पियो कर की टक्कर हुई। वह वाहन सीएनजी गैस सप्लाई में लगा हुआ वाहन था। गनीमत रही कि इससे गैस वाहन प्रभावित नहीं हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!