🔥 ट्रेंडिंग

रक्तदान महादान करणी सेना परिवार का भव्य शिविर 5 अप्रैल को

शाजापुर। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के उद्देश्य से करणी सेना परिवार द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन 5 अप्रैल को जिला चिकित्सालय, शाजापुर में किया जाएगा। यह शिविर प्रदेश संगठन मंत्री  अजीत सिंह खड़ी डोडिया के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

करणी सेना परिवार पिछले पांच वर्षों से निरंतर रक्तदान सेवा का संकल्प निभा रहा है। इस वर्ष शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष 101 यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 117 यूनिट रक्त संग्रह कर एक प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की गई थी। इस बार भी समाज के सहयोग से लक्ष्य से अधिक रक्तदान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह राजपूत द्वारा किया जाएगा। साथ ही “तीन साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में उनके सफल कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर  अजीत सिंह खड़ी डोडिया द्वारा उनका सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे रक्तदान कर किसी के जीवन को बचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। “एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों के लिए अमृत” संदेश के साथ यह अभियान समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य भी करेगा।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!