🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल; एक की हालत गंभीर, रेफर

शाजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम टिमाईची के पास बुधवार रात एक  सड़क हादसा हो गया। रात करीब 8:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरक्षक क्रमांक 537 अशोक और पायलट अंकित बारेड़ा ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुँचाया।

हादसे में घायल बालकृष्ण शर्मा को चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी  स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। अन्य तीन घायलों का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है, कमल, पिता हरि नारायण (निवासी नागझरी) कमल, पिता बंसीलाल (निवासी नागझरी) अंकित, पिता प्रभु लाल (निवासी नागझरी) पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक अस्पताल परिसर में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा रही।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!